फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचा और दो बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को जंगीपुर थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर बद्धूसराय चौराहे के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी की दो बाइक, दो तमंचा तथा 25 किलो जानवर का मांस भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

वाहन चेंकिंग के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो बाइकों पर सवार चार लोगों को रोका। वह पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने उन्हेें घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों में से वार्ड नंबर पांच गुरुसेवक नगर के रहने वाले मकसूद कुरैशी तथा अबरार अली के साथ ही वार्ड नंबर छह सरस्वती नगर निवासी असद मंसूरी और इमरान कुरैशी को 25 किलो जानवर के मांस, दो तमंचा, एक बाइक तथा एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों के नेटवर्क की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें