फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला घर से निकले वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी एक वृद्ध बुधवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव कुएं में मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मिर्जाबाद गांव निवासी हरिनारायण राव (70) परिजनों से यह कहकर बुधवार की देर शाम घर से निकले कि शौच करके आ रहे हैं। जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग परेशान हो गए। उनकी इधर-उधर खोजबीन करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिवार के लोगों ने सोचा कि शायद कहीं गए होंगे और अब-तब लौट आएंगे। सुबह कुछ लोग कुएं पर पानी लेने के लिए पहुंचे तो अंदर किसी का शव देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हरिनारायण राव के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह से शव को बाहर निकाला तो देखा कि वह हरिनारायण का था। शव पर नजर पड़ते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देने में जुट गए। लोग आशंका व्यक्त कर रहे थे कि शायद कुआं से पानी निकालते समय किसी कारणवश हरिनारायण गिर गए होंगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने कहा कि ऐसी किसी घटना की न तो किसी ने सूचना दी है और न ही तहरीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें