फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आम के बगीचे में वृद्ध दंपत्ति के शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा /करीमुुद्दीनपुर/ लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव के दक्षिण तरफ स्थित आम के बगीचे में वृद्ध दंपत्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला की चूड़ियां टूटीं थीं और हाथ पर चोट के निशान भी थे। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी ओमवीर सिंह और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने छानबीन करने के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम आने का इंतजार कर रही है, ताकि पता चल सकें कि मौत किन कारणों से हुई है। एसपी के निर्देश एसओजी सहित तीन टीम मामले की छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन

भरौली गांव के ग्रामीण बगीचे के तरफ गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि करकटपुर गांव निवासी मेल्हू मुसहर (60) और उसकी पत्नी सुलेखया देवी (51) मृत अवस्था पड़ी थीं। शोर सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के हाथ की चूड़ियां टूटीं थी, चोट के निशान भी थे। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी क्षेत्र में घूमकर लकड़ी काटकर बेचते थे। घटना कीी जानकारी होते ही एसपी ओमवीर सिंह और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी भी घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद भी संतोष जनक जवाब न मिल पाने पर अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि दोनों की मौत कैसे हुई है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। एसओजी के अलावा एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एक टीम और थाने की एक टीम छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें