फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातों सीट पर दौड़ी साइकिल, मुरझाया कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सभी सातों विधानसभा सीटों पर सपा ने परचहम लहराया है। एकतरफा जीत से सपा खेमे में जबरदस्त उत्साह है। देर शाम शहर से लेकर गांव तक सपा समर्थक जश्न में डूबे रहे। देर रात तक जमकर आतिशबाजी का शोर आसमान में गुंजता रहा। पिछली पर भाजपा की ओर से तीन सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद इस बार खाता तक नहीं खुलना अप्रत्याशित रहा। इस बार सपा की ओर से सातवीं बार जमानिया सीट से ओम प्रकाश सिंह, जहूराबाद सीट से सुभासपा से दूसरी बार रिकार्ड मतों से ओम प्रकाश राजभर, जंगीपुर सीट से दूसरी बार डा. विरेंद्र यादव, मुहम्मदाबाद सीट से पहली बार सुहैब अंसारी, सैदपुर से पहली बार अंकित भारती, जखनिया से सुभासपा से पहली बार वेदी राम और सदर सीट से पहली बार जैकिशन साहू ने जीत दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसमें रिकार्ड 45632 मतों से जहूराबाद से सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के कालीचरण राजभर को हराया है। सबसे कम अंतर 1692 से सदर सीट पर जैकिशन साहू ने भाजपा की पूर्व मंत्री संगीता बलवंत को पछाड़ा है। ऐसे ही जमानिया सीट पर ओम प्रकाश ने 22145 मतों से भाजपा की सुनीता सिंह को पटकनी दी है। जखनिया सीट पर वेदी राम ने 36865 मतों के अंतर से भाजपा के रामराज बनवासी को हाराया है। जंगीपुर सीट पर सपा ने अपनी चौथी पर परंपरागत जीत को कायम रखा। इस सीट पर सपा के डा. विरेंद्र यादव ने भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 35063 मतों के अंतर से हराया।
सैदपुर में सपा ने अपने गढ़ को बचाए रखा। जहां नवयुवक प्रत्याशी अंकित भारती ने भाजपा के सुभाष पासी को 35294 वोटों के मुकाबले से हराया। इस बार मुहम्मदाबाद सीट पर उलटफेर करते हुए सपा के प्रत्याशी सुहैब अंसारी ने भाजपा की अलका राय को 18759 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें