फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 18 Jun 2024 08:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़ हो गया। बदमाश पुलिस से खुद को घिरता देख फायर झोंक दिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के हाटा नहर पुलिया से पहले मानिकपुर जाने वाली रोड पर पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश वाराणसी का निवासी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


यह है मामला
थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर अपने सहयोगियों के साथ सोमवार की रात पूर्वांचल अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नजदीक आने पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोकने का इशारा किया गया तो वो पुलिस पर अपनी मोटरसाइकिल चढ़ाते हुए मुहम्मदाबाद की तरफ भागने लगा। पुलिस ने वायरलेस करते हुए पीछा कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के गिरफ्त में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
हाटा नहर पुलिया से पहले ग्राम मानिकपुर जाने वाले मार्ग पर मुहम्मदाबाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो भाग रहे बदमाश की बाइक अनिंयत्रित हो गई। इससे वह फिसलकर गिर गया। नजदीक आती पुलिस को देख फायर किया। उधर, आत्मरक्षार्थ में पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में की गई, जो बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  

क्या बोली पुलिस
एएसपी ग्रामीण बलबंत चौधरी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान सूरज शर्मा निवासी B30/251 नगवा थाना लंका जनपद वाराणसी है,  गाजीपुर से 25 हजार का इनामिया है। पुलिस ने उसके पास से मोटरसाइकिल, तमंचा .315 बोर, 03 खोखा कारतूस और 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें