फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, एक पर केस दर्ज

Thu, 21 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहरियाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोरी के परिवार वालों ने थाना में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपनी मौसी के घर परीक्षा देने के लिए आई थी। बुधवार की रात वह छत पर सोई थी। इसी बीच रात में पड़ोस का एक युवक छत पर चढ़ गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर परिवार के लोग छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक वहां से भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित परिवारी जन गुरुवार की सुबह थाना पहुंचे तथा युवक के खिलाफ तहरीर दी।

परिवारीजनों की दी गई तहरीर पर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। भुड़कुड़ा के क्षेत्राधिकारी महेशराम गौतम ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित पाॅस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें