फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज संबंध के पीछे हुई शिक्षक नेता की हत्या

Tue, 30 Dec 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र राजभर की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई थी। हत्या में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 9एमएम की पिस्टल तथा 9एमएम का चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि एक महिला शिक्षामित्र से मुनेंद्र का नाजायज संबंध था। इससे आजिज आकर शिक्षामित्र के पति ने 60 हजार की सुपारी देकर उसकी हत्या कराई थी।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के छिछवा मोड़ के पास बीते 24 दिसंबर को दिनदहाड़े गोली मार कर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र राजभर की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में शिक्षक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्वांचल प्रभारी डीएन सिंह के समक्ष पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने शिक्षक नेता मुनेंद्र राजभर हत्याकांड का खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि पुलिस को हत्या के पीछे जुड़े कारणों के बारे में अहम सुराग मिले थे। इस आधार पर मुहम्मदाबाद और क्राइम ब्रांच की टीम असली आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह मुहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ मुहम्मदाबाद स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास घेरेबंदी कर मौके से चार आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन


 तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 9एमएम की एक पिस्टल तथा चार जिंदा कारतूस मिले । बरामद पिस्टल से ही शिक्षक नेता की हत्या की गई थी। पकड़े गए आरोपियों में शाहिद उर्फ लड्डन पुत्र हसनराज निवासी वार्ड नंबर 23 मुहम्मदाबाद, मृत्युजंय पासवान पुत्र गुलाब पासवान निवासी बैरान, रंजन कुमार उर्फ अमन पुत्र योगेंद्र राम निवासी महुवीं मुहम्मदाबाद, कमलेश पांडेय पुत्र विश्राम पांडेय निवासी भदेसर मुहम्मदाबाद का रहने वाला है।

पकड़े गए आरोपियों में मृत्यजंय कुमार ने शिक्षक नेता हत्याकांड मेें अपनी संलिप्तता बताते हुए फरार मुख्य आरोपी विकास खरवार के बारे में बताया। उसने बताया कि शिक्षक नेता मुनेंद्र राजभर का नाजायज संबंध एक महिला शिक्षामित्र से था। दोनों के बीच चल रहे संबंध के बारे में शिक्षामित्र के पति को पता था।

विरोध जताने पर शिक्षक नेता उसकी कनपटी पर असलहा सटा देता था। इससे आजिज शिक्षामित्र के पति ने उसकी हत्या की सुपारी देने की योजना बनाई। 60 हजार में हत्या का सौदा तय हुआ। 20 हजार रुपये एडवांस दिए गए और 24 दिसंबर को छिछवा मोड़ के पास शिक्षक नेता की हत्या कर दी गई। एसपी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों में शिक्षामित्र का पति भी शामिल है। हत्याकांड के खुलासे पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें