फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दंपति को तमंचा सटाकर लूटा

Tue, 30 Dec 2014 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जा रहे बाइक सवार दंपति को भगवतपुर-मंदरी मोड़ के समीप सोमवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। ओवरटेक कर बदमाशों ने दंपति की बाइक रोकी। फिर तमंचे और चाकू की नोक पर उनसे नगदी, मोबाइल और मंगलसूत्र लूटा। लूटने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पश्चिमशरीरा गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा सोमवार की शाम पत्नी रीता देवी के साथ बाइक से इलाहाबाद जा रहा था। उसने बताया कि जैसे ही वह भगवतपुर-मंदरी मोड़ पर पहुंचा। तभी पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश तीन युवकों ने ओवरटेक करके उसकी बाइक रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता। बदमाशों ने युवक की कनपटी पर तमंचा और पत्नी के गले में चाकू रख दिया।
विज्ञापन


तमंचे की नोक पर लेने के बाद बदमाशों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र, आठ हजार रुपये, दो मोबाइल, सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी ने पिपरी कोतवाली जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। लूट की खबर लगते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। पर, घंटों छानबीन करने के बाद भी पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सकी है। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पीके यादव ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें