फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट

Sat, 21 Feb 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया मोहनपुरवा मुहल्ले में शुक्रवार की रात करीब 3 बजे कपड़ा दूकानदार के घर में घुसे नकाबपोश चार बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। दूकानदार की पत्नी की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाश घर में रखे 40 हजार रुपये नगदी तथा 80 हजार के जेवर लूट ले गए। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन



शहर के खजुरिया मोहनपुरवा निवासी जावेद अहमद की गोराबाजार में कपड़े की दूकान है। शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर उनका अपनी पत्नी  शमशाद बेगम से विवाद हो गया था। इसके बाद वह दूकान के लिए घर से निकल गए। दूकान बंद कर वह रात करीब 11 बजे घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे।

 दरवाजा खुलने के बाद वह मकान में दाखिल हुए तो पत्नी से फिर कहासुनी शुरू हो गई। इससे नाराज जावेद रात में घर से बाहर निकले और चैनल गेट में बाहर से ताला बंद कर घर से कुछ दूर पर स्थित अपने मित्र के घर जाकर सो गए। उनकी पत्नी के मुताबिक रात करीब 3 बजे नकाबपोश चार बदमाश चैनल गेट का ताला तोड़कर उनके कमरे में घुस गए। खटपट की आवाज आने पर शमशाद बेगम की नींद खुल गई।
विज्ञापन


 उनके जगते ही एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और धमकी दिया कि शोर मचाया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद तीन अन्य बदमाशों ने उनकी आलमारी में रखे 40 हजार रुपये नगदी तथा 80 हजार रुपये मूल्य के जेवर लूट समेट लिए। साथ ही सामानों से भरा एक बक्सा भी उठा ले गए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश वहां से भाग निकले। सुबह जब पति घर पहुंचा तो पत्नी ने उन्हे पूरे वाकये की जानकारी दी।


छानबीन करने पर बदमाशों द्वारा फेंका गया खाली बक्सा घर के पास स्थित एक मैदान में मिला। पीडि़त ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे गोरा बाजार चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना करते हुए पीडि़त के परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके पांडेय का कहना था कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें