फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और मोबाइल छीन ले गए बदमाश

Tue, 28 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के  जयरामपुर गांव के पास सोमवार की  रात बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर ट्रक  स्वामी से छह हजार नकदी और दो मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सिहाबारी निवासी ट्रक स्वामी संतोष यादव सोमवार की रात बाइक  से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जयरामपुर गांव के पास बाइक सवार तीन  बदमाशों में ओवरटेक उसे रोक लिया। मारपीट कर उनसे छह हजार नकदी सहित दो  मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो  गए। पीड़ित ने बताया कि घटना की तहरीर थाना में दी। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद छानबीन कर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें