जंगीपुर/मुहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के देवकठिया (तलिया) गांव की दलित बस्ती
में मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर एक मासूम की मौत हो गई।
बस्ती
निवासी सुरेश राम पुत्री प्रियांशु (05) घर के बाहर चारपाई पर बैठी थी।
इसी दौरान तेज गति आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर
गिर पड़ी और ट्रैक्टर
उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। गंभीर रूप से घायल होने
से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग
निकला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना
पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के
बाद शव को कब्जे में ले लिया।
इस घटना से एक तरफ जहां मृतका के घर कोहराम
मच गया, वहीं गांववासियों में शोक व्याप्त हो गया। उधर गाजीपुर-भरौली
राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहनिंदा पुलिस चौकी के सामने
कोहरे की वजह से भरौली
की तरफ से आ रहे ट्रक और गाजीपुर की तरफ से जा रही डीसीएम की आमने-सामने
टक्कर हो गई।
इससे डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में डीसीएम का चालक
इलाहाबाद के हंडिया निवासी रमेश यादव मामूली रूप से घायल हो गया।