फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ धराया लुटेरा

Thu, 30 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
Lady criminal
विज्ञापन
  थाना पुलिस ने बुधवार की रात शेरपुर-सेमरा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान  एक लुटेरे को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। गुरुवार को  पुलिस को चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विपिन सिंह हमराहियों  के साथ शेरपुर-सेमरा मार्ग पर बीती रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान  एक युवक बाइक लेकर आता दिखाई दिया। पास आने पर जैसे ही पुलिस कर्मियों ने रुकने  का इशारा किया, युवक बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पुलिल ने पीछा  कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना गांव शेरपुर खुर्द निवासी विनोद गुप्ता बताया। उसके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की। 
थानाध्यक्ष ने बताया कि फंदे में आया विनोद शातिर लुटेरा है। वह जनपद और  बलिया में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके पास से चोरी की एक  बाइक के साथ ही तीन चोरी की मोबाइल भी बरामद की है। पूछताछ में उसने अपने  अन्य साथी बड़क राय तथा गोलू राय का नाम भी पुलिस को बताया है, जो उसके साथ लूट की घटना  को अंजाम दिए थे। इन दोनों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन दोनों की  गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें