फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के बभनौली स्थित जगदंबा कोल्ड स्टोरेज के  मालिक राकेश जायसवाल से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश अंकित  सिंह उर्फ गोलू को पुलिस ने मरदह थाने के मधुवन गांव के  पास से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

  बीते 29 जुलाई को  गोलू अपने साथियों के साथ कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचा था। तब उसके संचालक राकेश जायसवाल वहां मौजूद नहीं थे। उसने मुनीब को धमकी देते हुए कहा था कि  वह अपने मालिक को बता दे कि 50 लाख रुपये की रंगदारी देनी है। अगर नहीं दिया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। कुछ देर बाद गोलू ने खुद राकेश जायसवाल को फोन  कर यह बात दोहराई थी। इस मामले में संचालक ने गोलू सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया था।   पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही थी। इसी बीच सोमवार की दोपहर पुलिस को यह सूचना मिली की आरोपी अंकित  सिंह उर्फ गोलू मरदह थाना क्षेत्र के         मधुबन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि गोलू की गिरफ्तारी कर ली गई है। उसके बताने पर शादियाबाद थाना क्षेत्र के उसके दो साथी राहुल और खर्चू की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वह भी जल्द पुलिस के फंदे में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ उदयराज सिंह ने बताया कि गोलू और उसके साथियों पर गैंगेस्टर के कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें