फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल की महिला को 60 हजार में बेचा

Tue, 02 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की महिला को एक गिरोह ने कन्नौज में 60 हजार रुपये में बेच दिया। महिला को खरीद कर साथ रखने वाले युवक से उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि जिस स्थान पर महिला का पति काम करता है, वहां के लोग भी उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। इससे आजिज आई महिला ने भाग कर एसपी से शिकायत की। शिकायत के बाद मामला खुला तो महिला को साथ रखने वाला व्यक्ति उसे मानसिक रूप से बीमार करार दे रहा है, जबकि जिला प्रोबेशन अधिकारी जांच के लिए लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले एक महिला पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी से मिली। उसने आपबीती बताई तो महिला को खरीदने का खुलासा हुआ। महिला के मुताबिक करीब छह साल पहले वह काम धंधे के तलाश में निकली थी। उसे दिल्ली में काम दिलाने का भरोसा दिया गया। फिर वह कन्नौज पहुंच गई। बात में पता चला कि काम दिलाने वालों ने उसे 60 हजार रुपये में बेच दिया। उसे छिबरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में लाया गया। यहां उसे खरीदने वाले व्यक्ति ने शारीरिक शोषण किया और बाद में अपने छोटे भाई के हवाले कर दिया।

उसके चार बच्चे हुए, जिसमें दो की मौत हो गई और दो बच्चे जिंदा हैं। कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चलता रहा। इसके बाद वह साथ रहने वाले व्यक्ति के साथ काम धंधे पर जाने लगी। अब स्थिति यह है कि जिस जगह काम पर जाती है वहां के लोग भी उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैँ। इससे परेशान होकर वह किसी तरह भाग आई। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे  एसपी आफिस में शिकायत करने की सलाह दी। महिला की बात सुनकर एसपी ने जिला प्रोबेशन विभाग की निगरानी में भेज दिया।
विज्ञापन


महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जब तक महिला की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई जाती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। फिलहाल महिला को खाद्य सुरक्षा अधिनियम व हौसला पोषण मिशन योजना से जोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला अपने घर लौटने की बात कर रही है, लेकिन उसके पास मौजूद मोबाइल नंबर कई वर्ष पुराने हैं।

इस कारण महिला के परिवार से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। महिला अंग्रेजी व बंगाली भाषा में ही बात करती है। हिंदी काफी कम बोल पाती। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें