फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नगदी सहित लाखों के जेवर चोरी

Tue, 30 Dec 2014 11:09 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान के खंगाला लिया। इस दौरान 15 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात के साथ ही कीमती कपड़ों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



नारी पचदेवरा गांव निवासी सुरेश सिंह यादव का परिवार दिल्ली गया है। वह रात में खेत में काम करने के लिए घर से निकल गए। भोर में सिंचाई करने के बाद घर लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा को आलमारी और बक्सा खुला था और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

 पड़ताल किया तो आलमारी में रखा 15 हजार रुपया नकद, सोने-चांदी के लाखों के जेवरात और कीमती कपड़े गायब थे। जानकारी होते ही मौके  पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। चोरों ने बगल के छत पर कुछ कपड़ों को फेंक दिया था। पीडि़त ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची ने पीडि़त से बातचीत के साथ ही मामले की छानबीन की। चोरी की इस घटना में ग्रामीणों खौफ व्याप्त हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामला की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें