पति ने शुक्रवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी
और शव गेहूं के खेत में फेंककर भाग निकला। वारदात नंदगंज थाना क्षेत्र के
सहेड़ी गांव के नवपुरवा मौजा की है। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से
उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस फरार आरोपी की
तलाश में जुट गई है।
सहेड़ी नवपुरवा निवासी अशोक बिंद की शादी शहर
कोतवाली के हुसैनपुर निवासी रामजन्म की पुत्री रीता से करीब 15 वर्ष पहले
हुई थी। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर
पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी दोनों में
किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्साए अशोक ने पत्नी की धारदार हथियार से
हत्या कर दी और शव को घर से कुछ ही दूरी पर गेहूं के खेत में फेंककर भाग
निकला।
शनिवार की सुबह ग्रामीण जब खेत की तरफ गए तो देखा कि खून से लथपथ
एक महिला का शव पड़ा हुआ है। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों ग्रामीण एकत्र
हो गए। लोगों ने मृतका की पहचान अशोक बिंद की पत्नी रीता के रूप में की और
किया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
छानबीन में मृतका कागला धारदार हथियार
से रेता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतका
के पिता रामजन्म बिंद ने हत्यारोपी दामाद अशोक बिंद के खिलाफ हत्या का
मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा
होती रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी का कहना था कि पति-पत्नी
में आए दिन विवाद होता रहता था। संभवत: इसी बात
की लेकर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी पति की तलाश
शुरू कर दी गई है। वह जल्द ही पुलिस के फंदे में होगा।