फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चाचा को गोली लगी

Sat, 21 Feb 2015 08:51 PM IST
alapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद लोगों ने हर्ष फायरिंग से तौबा नहीं की है। नगर में शुक्रवार की रात शादी का आयोजन था। मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे जयमाला के दौरान इसी मोहल्ले के एक युवक ने तमंचे से दो फायर किए। गोली वहां खड़े दुल्हन के चाचा को जा लगी। वह घायल हो गए। घटना के बाद भगदड़ मच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

मामला वार्ड नंबर चार का है। पुलिस ने बताया कि कस्बे के ही धर्मपाल की पुत्री की शादी का समारोह था। आरोप है कि रात में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही राजेश राठौर आया और तमंचा निकालकर फायर करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने मना किया। इसके बाद भी वह नहीं माना और दो फायर कर दिए। इनमें से एक फायर लड़की के चाचा नरोत्तम कश्यप (45) को जा लगा, जिससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था। एसओ जीत सिंह बताया कि घायल के पुत्र राजेश कश्यप की तहरीर पर कस्बे के ही राजेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घायल की हालत नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें