फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की जद में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को सुबह निजी बस से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस सहित थाना में आ गया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर आधा घंटा बाद जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पहाड़पुर कला निवासी शौकत अंसारी का पुत्र शहजादे (28) नंदगंज बाजार आने के लिए पहाड़पुर चौराहे पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। करीब नौ बजे एक निजी पहाड़पुर चौराहे पर सवारी उतार कर आगे बढ़ी। शहजादे बस के दरवाजे पर लगे हैंडिल को पकड़कर चढ़ रहा था। इसी बीच हाथ छूट गया और वह बस के नीचे गिर गया। जब तक वह संभलता, तब तक पिछला पहिया उसके शरीर पर चढ़ते हुए पार हो गया। दुर्घटना के बाद चालक बस सहित नंदगंज थाने में पहुंच गया। स्थानीय लोग घायल युवक को नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुबह साढ़े दस बजे घटनास्थल पर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटा बाद जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। मृतक के पिता शौकत ने बस के चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक अखिलानंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



थम नहीं रहे थे मां के आंसू
गाजीपुर। मृतक शहजादे नंदगंज बाजार में एक दुकान पर काम करता था। रोज की तरह आज भी दुकान पर आने के लिए घर से निकला था। जैसे ही परिवार के लोगों को मौत की जानकारी हुई, कोहराम मच गया। मृतक की मां कमरुन और पिता शौकत सहित अन्य ग्रामीण थाना पहुंचे थे। मां रो-रोककर बेहाल थी। मौजूद लोगों के सांत्वना देने के बाद भी उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक की पत्नी जाहिदा बानो एक माह से मायके गई थी। उसका एक वर्षीय एक पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें