फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतू पुलिस के हवाले हुई ट्रक लदी सरिया

Tue, 28 Aug 2018 12:16 AM IST
pratpgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़/संडवा चंद्रिका। वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम ने सोमवार को सेलटैक्स की चोरी कर सरिया लेकर जा रहे ट्रक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। बाबूगंज बाजार में सरिया उतारते समय पहुंची टीम ने ई-वे बिल मांगा तो व्यापारी बहाना बनाने लगा। सच्चाई सामने आने पर टीम ने कार्रवाई की। अंतू इलाके  के बाबूगंज बाजार में एक ट्रक पर आठ लाख रुपये की लोहे की सरिया लदी हुई थी। चालक एक दुकान पर सरिया उतार रहा था। वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम दुकान पर पहुंचकर ई-वे-बिल की मांग करने लगी। पहले तो व्यापारी ने बहाना बनाया, बाद में जब जांच टीम बिल दिखाने पर अड़ गई तो लेन-देन की बात करने लगा।
विज्ञापन


इस पर टीम के सदस्यों ने पुलिस को बुलाकर ट्रक को अंतू थाने पर खड़ा करा दिया। वाणिज्य कर के  एडिशनल कमिश्नर राम प्रसाद ने बताया कि चोरी की सरिया की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। कर चोरी का मुकदमा थाने में लिखाया जा रहा है। इसके बाद 36 प्रतिशत टैक्स की वसूली की जाएगी। अंतू इलाके में पहली बार वाणिज्य कर विभाग ने सेलटैक्स चोरी का मामला पकड़ा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें