थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक स्थित आलू के खेत में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के गले पर रस्सी के गहरे निशान थे।
जलालाबाद गांव निवासी मिठ्ठू पासवान (25) सोमवार की देर शाम परिजनों को बिना बताए कहीं गया था। सुबह जब ग्रामीण खेत के तरफ टहलने के गए थे, तभी अंबडेकर चौक स्थित आलू के खेत में एक युवक का शव देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ छानबीन शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि मृतक के गलेेे पर रस्सी के गहरे निशान थे। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। इधर घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव देखकर रोने-बिलखने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।