फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर के रिसाव से मिठाई की दूकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात (गाजीपुर)। सादात थाना क्षेत्र के नगर के गजौवा रोड स्थित एक मिठाई की दुकान में गुरुवार की दोपहर सिलेंडर से गैस रिसाव की वजह से आग लग गई। दुकान के बगल में स्थित एक एकेडमी के अग्निश्मन यंत्र से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझी, तब तक हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

स्व. राजाराम मोदनवाल की पत्नी संगीता देवी की गजौवा मार्ग पर मिठाई की दुकान चलाती हैं। गुरुवार दोपहर में गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई। जब तक संगीता आग बुझाने की कोशिश करती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पानी, बालू डालकर आग को बुझाने लगे, लेकिन आग नहीं बुझ रही थी। इस पर लोग बगल में स्थित मार्डन पब्लिक एकेडमी से अग्नि शमन यंत्र लाए और आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें