फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की जद में आने से एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार को ट्रेन की जद में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झारखंड के रांची जनपद के गुरमू थाना क्षेत्र स्थित ठाकुर गांव निवासी पालो महतो (40) अपने घर से जौनपुर के केराकत स्थित एक ईंट भट्ठे पर जा रहा था। औड़िहार पहुंचने के बाद वह स्टेशन पर उतर कर गोपलपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर अपने मित्रों से मिलने चला गया। वहां से वापस लौटते समय ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकिशुन प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी केराकत एक ईंट भट्ठे पर काम कर रही उसकी पत्नी को दे दी गई। मृतक की पत्नी के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें