फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 11 जुआरियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम बहादीपुर गाव में स्थित एक खेत में ताड़ के पास से जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से तीन बाइक, 31 हजार नकदी के साथ ही जमा तलाशी में एक हजार नकदी और ताश के 52 पत्ते बरामद किया। संबंधित धारा में चालान कर सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम करीब छह बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बहादीपुर गांव के समीप मकरी बिंद के खेत के पास ताड़ के पेड़ के नीचे 12 से अधिक की संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। इस पर तत्काल पुलिस वहां पहुंच गए। पुलिस को देखते ही जुआरी इधर-उधर भागने लगे। घेरेबंदी कर पुलिस ने 11 जुआरियों को पकड़ लिया, जबकि कुछ भागने में सफल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मौके से तीन बाइक, 31 हजार नकदी के साथ ही जमा तलाशी में एक हजार नकदी और ताश की गड्डी बरामद की गई है। गिरफ्तार सभी जुआरियों को चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें