जंगीपुर। थाना क्षेत्र के देवकठिया पुल के पास गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
शेखपुर गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा (28) अपनी से मणि गुप्ता (20) तथा संदीप गुप्ता (18) से किसी कार्य से जिला मुख्यालय पर आया था। काम समाप्त होने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान देर शाम करीब सात बजे देवकठिया पुल के पास मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना मं तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। जानकारी होते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल लाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद कार को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर लेकर जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। घायल के परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु करते हुए चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।