फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने किसान पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने ट्यूबवेल पर सो रहे किसान पर फायर झोंक दिया और मौके से फरार हो गए। संयोग अच्छा रहा कि गोली उसके गले को छूती हुई निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के पास से एक बुलेट बरामद किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलालाबाद निवासी किसान धर्मराज यादव (50) रोज की तरह मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर दरवाजे पर सो रहा था। रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर गोली चला दिया। गोली उसके गले को छूती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुनकर धर्मराज जग गया, जिससे बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह डर के मारे बेहोश होकर गिर गया। कुछ देर बाद होश आने पर उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। जानकारी होते ही पास पड़ोस के लोग भी घरों से निकल कर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ की। धर्मराज ने बताया कि रात करीब 11 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पास आया और खैनी खिलाने को कहा। इस पर उसने कहा कि मेरे पास खैनी नहीं है, तो वह चला गया। इसके बाद मैं सो गया। रात में करीब एक बजे मेरी नींद उस समय टूट गई, जब गोली की आवाज सुनाई दी। अंधेरे में मैं नहीं देख पाया कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे ? गोली चलने के बाद मैं बेहोश हो गया। होश में आने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि घटना स्थल से गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा आलोक प्रकाश ने कहा कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें