फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने किया था छोटे भाई का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के कर्मनाशा नदी में बीते 12 जून की रात हत्या कर फेंके गए शव का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गहमर थाना क्षेत्र के कर्मनाशा नदी में बीते 13 जून की सुबह लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के लहना निवासी वंशनरायन सिंह यादव के पुत्र श्रीकांत यादव के रूप में हुई थी। मामला दर्ज कर पुलिस कातिल की तलाश में जुट गई थी। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि श्रीकांत की हत्या उसके बड़े भाई रमाकांत सिंह यादव ने ही की है, जो पोतखाना रेजीमेंट राजस्थान में हवलदार के पद पर तैनात है ै। गुरुवार की देर रात गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने हत्यारोपी को लहना से बिहार जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठा से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया एवं मृतक की सैंडों बनियान बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त रमाकांत ने बताया कि वह छुट्टी लेकर घर आया है। गृह कलह और संपत्ति के विवाद को लेकर आए छोटे भाई श्रीकांत से झगड़ा होता था। रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर उसने छोटे भाई के हत्या की योजना बना डाली। 12 जून की रात मैने छोटे भाई को भरपूर मात्रा में शराब और ताड़ी पिलाया। इसके बाद ताड़ी छीलने वाले हंसिया से मार कर उसकी हत्या कर दी। उसका शव पीठ पर लाद कर कर्मनाशा नदी में फेंक दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, भूपेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार सिंह और शिवलाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें