फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर(गाजीपुर)। स्थानीय नगर के वार्ड संख्या 12 में गुरुवार की रात अपनी बीमारी से तंग अधेड़ ने फांसी लगा कर जान दे दी। सुबह जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बंगाल के नदिया निवासी दयाल पाल 51 साल वार्ड संख्या 12 में राजू राय के मकान में किराए के मकान में रहता था। वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। काफी उपचार के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ। गुरुवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह जब वह नहीं जगा तो उसके परिवार के लोग परेशान हो गए। दरवाजा भीतर से बंद था। परिवार के लोग सहम गए। जब रोशनदान से झांक कर देखा तो दयाल पाल फांसी पर लटक रहा था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार की मदद से दरवाजे को धक्का देकर तोड़ा तथा शव को नीचे उतवा कर कब्जे में ले लिया । मृतक के पुत्र दीपराज पाल ने बताया कि उसके पिता कई वर्षों से पैर की गंभीर बीमारी से परेशान थे। बीमारी ठीक नहीं होने से वह लंबे समय से चिंतित रहते थे। उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र दीपराज पाल की तहरीर पर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक दयाल पाल नगर स्थित एक दर्जी की दुकान में परिवार संग काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें