फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घंटना में बाल-बाल बचीं विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बहेरी रेलवे क्रासिंग पास गुरुवार को सड़क हादसे में जमानिया विधायक बाल-बाल बच गईं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दूसरी गाड़ी मंगा कर विधायक को जमानिया भेजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन मेें जुटी हुई है।
विज्ञापन

जमानिया विधायक सुनीता सिंह देर रात लखनऊ से अपने निजी वाहन से वापस लौट रही थीं। जैसे ही उनका वाहन बहेरी रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा। वाहन मुड़ने के बजाए सीधे हवा में उछलती सौ मीटर दूर रेल पटरी पर चढ़ गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग रहा कि इस घटना में विधायक सहित सभी बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने दूसरा वाहन मंगा कर विधायक को सुरक्षित घर भेज दिया। विधायक के साथ वाहन में मौजूद मनीष सिंह (पीआरओ) और एक गनर बैठे थे। ड्राइवर लक्ष्मण ने बताया कि रात तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दिया। फिलहाल पुलिस स्कार्पियो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें