फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसे निकलवा घर जा रहे रिटायर्ड फौजी से लूटे 2.35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी से लूटे 2.35 लाख
विज्ञापन

बाइक सवार दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, जांच में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गिल रोड न्यू जनता नगर के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकलवा कर घर जा रहे रिटायर्ड फौजी से बाइक सवार दो आरोपियों ने 2.35 लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जब पीड़ित ने शोर मचाया तो एक दुकानदार ने लुटेरों पर प्लास मार दिया। जो उनके बाइक पर जा लगा। लुटेरे वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सारी वारदात में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों का पता लगाना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

सतगुरु नगर के रहने वाले जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह फौज से रिटायर्ड है। उसके पास पैसे पड़े थे जो उसने अपने भाई दर्शन सिंह को देने थे। जिसे पैसों की जरूरत थी। वीरवार दोपहर वह गिल रोड़ न्यू जनता नगर स्थित पंजाब नैशनल बैंक गया था। जहां से उसने 2.35 लाख रुपये निकलाए और बैग में रख कर, बैग भाई दर्शन सिंह को पकड़ा दिया। वह बाइक पर वापिस घर जा रहे थे। जोगिंदर सिंह का कहना है कि वह बाइक चला रहा था, जबकि दर्शन सिंह पीछे बैठा हुआ था। इस बीच पीछे से बाइक पर दो युवक आए। बाइक चला रहे युवक ने हेल्मेट पहना हुआ था। जबकि पीछे बैठे युवक ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। वह उनके बाइक के पास आए और बैग छीन कर फरार हो गए। जब वह आरोपियों का पीछा कर रहा था तो एक दुकानदार ने आरोपियों को रोकने के लिए प्लास ही दे मारा, लेकिन वह बाइक पर जा लगा। जिस कारण आरोपी वहां से फरार हो गए। इस मामले में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौका-ए-वारदात पर मिली सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें