मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार की देर रात शार्ट सर्किट से जनरल स्टोर की गुमटी में आग में लग गई। इस आग में गुमटी में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जल कर राख हो गया।
स्थानीय बाजार निवासी श्रीपत खरवार की मस्जिद के बगल में गुमटी में पान के साथ जनरल स्टोर की दुकान है। वह रोज की तरह गुमटी में ताला बंद कर घर चले गए। देर रात अचानक गुमटी में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते गुमटी जलने लगी। इसी बीच एसआई जयप्रकाश सिंह एवं कांस्टेबल विकास मिश्रा गश्त पर निकले थे। पुलिस की नजर गुमटी से निकल रही आग की लपटों पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल बिजली उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली कटवाई। इसके बाद बाजार के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने पुलिस के साथ मिल कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में गुमटी में रखा सारा सामान जल गया।