फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से एक बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात विद्युत तार के शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी और शुक्रवार को अज्ञात कारणों से खेत में खड़ी गेहूं की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी राजनारायण कुशवाहा की 12 विस्वा गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत से उठ रहे धुएं के गुबार को देख ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। जखनिया संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा कोतवाली के शाहापुर गांव निवासी विंध्याचल गिरी की गेहूं के खेत में गुरुवार की रात में विद्युत तार के आपस में सटने से निकली चिंगारी से सात विस्वा खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें