फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु स्थित गंगा नदी में नहाते समय रविवार की सुबह दो किशोर डूबने लगे। एक किशोर को तो लोगों ने बचा लिया, लेकिन दूसरे की डूब कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कागजी मोहाल (नवाबगंज) निवासी वेदव्यास का पुत्र गोलू (16) विशाल कुमार (17) के साथ हमीद सेतु के पास गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों डूबने लगे। उन पर नजर पड़ते ही वहां स्नान कर रही महिलाएं शोर मचाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद मछुआरे पानी में कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद विशाल को तो उन्होंने बचा लिया, लेकिन गोलू डूब गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही गोलू के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में गोलू की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान गोलू के परिजनों के साथ ही अन्य लोगों की निगाहें गंगा की लहरों पर टिकी रहीं। गोताखोर जैसे ही पानी के अंदर गोता लगा रहे थे, लोग यह कयास लगाने लग रहे थे कि शायद इस बार गोलू का पता चल जाए। काफी प्रयास के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गोलू का शव बरामद हुआ। गोताखोर पानी से निकाल कर शव को किनारे लाए। शव पर नजर पड़ते ही गोलू के परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मृतक गोलू कक्षा-12 का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में जहां कोहराम मच गया, वहीं मुहल्लावासी शोक में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें