पत्नी को पीटा
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अनुराग ने नशे में शनिवार शाम पत्नी किरन (30) की खाना सही न बनाने पर पिटाई कर दी थी। पड़ोसियों ने उसे बचाया। रविवार सुबह किरन बर्तन साफ कर रही थी। तभी अनुराग ने गाली-गलौज कर दिया। विरोध पर मेन गेट का दरवाजा बंद कर उसको मारापीटा। इससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर किरन ने महिला थाने पहुंचकर पति की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया। महिला एसओ श्वेता द्विवेदी ने बताया मामले की जांच के बाद पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।