फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में मंगलवार की रात अबूझ हाल में एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे दो भैस गंभीर रूप से झुलसने के साथ ही नकदी सहित गृहस्थी का पूरा सामान राख हो गया।
विज्ञापन

हेतिमपुर निवासी उमेश बिंद का परिवार रात में झोपड़ी के बाहर बैठा हुआ था। तभी अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बूझा। लेकिन तब तक घर में आठ हजार रुपया नकद सहित एक कुंतल चावल, गेहूं, कपड़ा, दाल बिस्तर, चारपाई सहित गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। झोपड़ी के पास बंधी दो भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर लेखपाल दयाशंकर राम मौके पर पहुंच कर पीड़ित से नुकसान की जानकारी ली और रिपोर्ट तहसील को सौंपने की बात कही। इस घटना में पीड़ित के पास न तो तन ढंकने को कपड़ा बचा और न ही पेट भरने के लिए अनाज।

अगलगी में पांच झोपड़ियां खाक
भांवरकोल। क्षेत्र के लोहारपुर गांव बुधवार की शाम संदिग्ध हाल में आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। लोहारपुर निवासी दुखरन यादव, चंद्रदीप गोड़, कालिका गोड़ और मुन्ना यादव का परिवार खेत में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान शाम को करीब पांच बजे दुखरन यादव की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पास के चंद्रदीप गोड़ की तीन, कालिका गोड़ की एक, मुन्ना यादव एक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगी। झोपड़ियों में रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
नंदगंज। थाना क्षेत्र के चोचकपुर मोड़ पर एक मोबाइल की दुकान में मंगलवार की रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान का सारा समान राख हो गया। बरहपुर निवासी संतोष कुमार गुप्ता की चोचकपुर मोड़ पर मोबाइल की दुकान है। वह रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर दवा लेने रामपुर मांझा गया। रात में अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। पड़ोस के चंदन जायसवाल के सूचना देने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को सूचित किया। घटना में मोबाइल सेट, रिपेयर मोबाइल, रिचार्ज कूपन, नकदी समेत दो लाख से अधिक का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें