फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले खेत में नित्यकर्म करने गई एक किशोरी को अगवा कर दरिंदों ने उसकी अस्मत लूट ली थी। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की देर रात गांव के बाहर एक निर्जन स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को गुरुवार को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों को किशोरगृह भेज दिया गया। मजे की बात यह है कि बलात्कार जैसे मामले में दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस को पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिला है।
विज्ञापन

बीते 20 मार्च की देर शाम एक गांव की किशोरी खेत में नित्यकर्म करने गई थी। वहां पहले से बैठे गांव के ही दो किशोरों ने उसे दबोच लिया और अगवा कर उसे सुनसान जगह ले गए। दोनों ने बारी-बारी से उसकी अस्मत लूटी और उसे अचेत हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंचकर अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दी। साथ ही पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी किशोर भागने के फिराक में गांव के बाहर खड़े हैं। इस पर सक्रिय पुलिस ने दोनों किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद वाराणसी स्थित किशोर गृह भेज दिया। जबकि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलने की ही बात कह रही है। इस संबंध में सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। गिरफ्तार दुष्कर्म के दोनों आरोपी किशोरो को किशोर गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें