फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में अज्ञात यात्री ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार/ सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात पहुंची मुबंई-रक्सौल जनसाधारण एक्सप्रेस के एक डिब्बे के शौचालय में गमछे के सहारे लटक रहे एक 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी पुलिस ने शव को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वाराणसी रेलवे कंट्रोल से बुधवार को देर रात सूचना मिली कि जनसाधारण एक्सप्रेस के एक डिब्बे के शौचालय में एक व्यक्ति का शव गमछे से लटक रहा है। सूचना पर हरकत में आए जीआरपी के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र और आरपीएफ के उपनिरीक्षक नरेश कुमार मीणा हमराहियों के साथ रेलवे स्टेशन पर तैनात हो गए। इसकी खबर मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी पुलिस टीम सक्रिय हो गई। ट्रेन रात में औड़िहार रेलवे स्टेशन पर पहुंची, पुलिस टीम ने डिब्बे में पहुंचकर शौचालय का दरवाजा खोला और अंदर एक 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव गमछे के सहारे लटकता पाया। तत्काल पुलिस ने शव को को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के जेब से मुुबंई से इलाहाबाद तक का टिकट मिला है और कोई कागजात अथवा मोबाइल नंबर न होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें