फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक जेसीबी एवं दो ट्रैक्टर किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। बुधवार की देर शाम उपजिलाधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली की गंगा नदी में खुलेआम बालू खनन चल रहा है। इस सूचना पर एसडीएम ने खनन अधिकारी के साथ छापेमारी की, मौके पर पांच ट्रैक्टर बालू मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर, बिरनो में अवैध खनन के मामले में दो ट्रैक्टर सीज किया।
विज्ञापन

जामानिया गंगा नदी घाट पर अवैध खनन की सूचना पर इस पर उपजिलाधिकार सत्यप्रकाश मिश्रा और खनन अधिकारी रितेश कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ ताजपुर गंगा घाट पहुंचे, जहां कई स्थान पर गंगा नदी से बालू निकालकर बेचने के लिए डंप किया गया था। इस दौरान चार से पांच ट्रैक्टर बालू भी मौके पर मौजूद था। जिस पर देर रात को ही खनन अधिकारी रितेश कुमार सिंह कोतवाली पहुंचकर आरोपी गणेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि लोगों द्वारा बार-बार शिकायत मिल रही थी कि हरपुर, मलसा, मतसाच, जीवपुर आदि गांव के गंगा तट से बालू खनन रात में किया जा रहा है। खनन माफिया देर रात बालू निकाल कर डंप करने काम कर रहे है। वहीं कुछ पुलिस की सांठ-गांठ बनाकर बालू निकालकर खेतों में डंप कर रखा है।
बिरनो: इलाके के लोगों ने अवैध मिट्टी खनन की शिकायत जिलाधिकारी के बाला जी से की थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर रहे एक जेसीबी एवं दो ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। जबकि अन्य तीन ट्रैक्टर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहन क्षेत्र के ही एक दबंग व्यक्ति का है। जो क्षेत्र में दबंगई से खनन कर रहे था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लगातार शिकायत के बाद भी पुलिस खनन नहीं रोक रही थी। इसके बाद गुरुवार को जिलाधिकारी से शिकायत की गई। फिर पुलिस हरकत में आई और अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया गया है। जबकि खनन माफियाओं की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें