जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात धरम्मरपुर के पीपा पुल से गुरुवार को पिकअप पर लादकर बिहार ले जा रहे सात पशुओं बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि अंधरे का फायदा उठाकर पिकअप चालक फरार हो गया।
कोतवाली उपनिरीक्षक अजित पांडेय देर रात क्षेत्र में भ्रमण कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पीपा पुल पर जा रही पिकअप पर पड़ी। चालक पुलिस को देख पिकअप की गति बढ़ा दिय। लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी में सात प्रतिबंधित पशुओं बरामद हुए। जिन्हें बिहार ले जाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने एक पशु तस्कर को धर दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बिहार प्रांत के भभुआ निवासी जुल्फेकार के रूप में हुई। जबकि पिकप चालक अंधरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए पशु तस्कर का चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर को जेल भेज दिया गया। जबकि फरार पिकप चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।