फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरिपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से मिल उन्हें पत्रक सौंपा। दिए गए पत्रक में ग्राम पंचायत अधिकारी से अभद्रता और मारपीट करने वाले प्रधानपति और उसके साथी को गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 72 घंटा के अंदर आरोपियों गिरफ्तारी नहीं होती है तो 11 दिसंबर से जिले के समस्त सचिव कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

दिए गए पत्रक में कहा कि विकास खंड जखनिया में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी प्रफुल्ल कुमार के साथ ग्राम पंचायत कृतसिंहपुर (पनिकसा) के प्रधानपति ने 30 नवंबर को अपने साथी के साथ मिलकर अभद्रता करने के साथ ही मारपीट भी की। इसकी प्राथमिकी 2 दिसंबर को विभिन्न धाराओं में भुड़कुड़ा थाना में दर्ज कराई गई। मुकदमा के बाद वहां के ग्राम लामबंद होकर ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में समस्त सचिवों को बैठाकर जबरदस्ती मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर अंजान भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इससे भयमुक्त वातावरण में सचिव कार्य करने को तैयार नहीं है। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे एक तरफ जहां आरोपियों का मनोबल बढ़ता जा राह है, वहीं कर्मचारी अपने मान-सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर चितिंत हैं। यदि 72 घंटा के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो जनपद के समस्त सचिव 11 दिसंबर से कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश सिंह, ओमप्रकाश यादव, सूर्यभानू राय, हरिमोहबन सिंह, पवन पांडेय, कंचन जायसवाल, शिवप्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, सुनील सिंह, लालजी राम, फैज अहमद, रामनयन यादव, कृपेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें