फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीना हत्याकांड: हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार को दिन में ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सुजानपुर गांव के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को पकड़ लिया। दिलदारनगर थाने के भरवलिया गांव में बीते दिनों हुई महिला की हत्या के मामले में वह हत्यारोपी है, जिसे नामजद किया गया है। इसका मुकदमा भी दिलदारनगर थाना में दर्ज है। सुहवल पुलिस ने दिलदारनगर पुलिस को अवगत कराया। दिलदारनगर पुलिस हत्यारोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बीते 13 अक्टूबर की दोपहर में दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी गुड्डू यादव की पत्नी लक्ष्मीना देवी (45) को उस वक्त अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या की थी, जब वह अपने डेरे पर स्नान कर रही थी। मामले में मृतका के पुत्र बजरंगी सिंह यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। मामले की छानबीन के दौरान तीसरे दिन पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मुकदमा को बदलते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। दिलदारनगर के साथ आस-पास के थानों की पुलिस भी आरोपी की तलाश करने में जुटी थी। इसी बीच बुधवार को पूर्वांह्न करीब 11 बजे वाहन चेकिंग के दौरान ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सुजानपुर गांव के सामने संदिग्ध परिस्थिति में खड़े एक व्यक्ति पर सुहवल पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भरवलिया निवासी प्रभुनारायण यादव बताया। सुहवल थाने पहुंची दिलदारनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया और दिलदारनगर थाने ले आई। गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर पहले तो सुहवल पुलिस ना-नुकूर करती रही, लेकिन बाद में बताया कि गिरफ्त में आया व्यक्ति दिलदारनगर में बीते दिनों महिला की धारदार हथियार से हुई हत्या के मामलें में फरार चल रहा है। उसे संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें