मीरगंज। आरपीएफ टीम जंघई एवं सीआईबी लखनऊ की संयुक्त टीम ने छापेमारी में एक टिकट दलाल को पकड़कर उसके पास से टिकट, मोबाइल, लैपटॉप एवं सात टिकट बरामद किया है। आरोपी को रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत चालान कर दिया गया है।
जंघई आरपीएफ टीम व सीआईबी लखनऊ ने भदोही स्थित सनी टूर एंड ट्रैवल्स मोढ़ पर छापा मारकर भारी मात्रा में टिकट पकडे़ जो फेक आईडी से निकाले गए थे। संचालक रत्नेश कुमार निवासी ग्राम मकनपुर थाना मोढ़ जिला संत रविदास नगर को पकड़कर उसके पास से दो टिकट पर्सनल आईडी पर तथा पांच टिकट एजेंट आईडी पर निकाले गए मिले। इन टिकटों से 17 अक्तूबर व 14 दिसंबर को यात्रा करनी थी। दलाली में इस्तेमाल होने वाले एक मोबाइल, एक लैपटाप व डोंगल को टीम ने जब्त कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर जंघई रोहताश कुमार का कहना है पकड़े गए दलाल को रेलवे की धारा 143 के तहत चालान किया गया है।