फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली में पैर लगने पर हुई थी डब्लू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव निवासी डब्लू गोंड की हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस ने किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में तीनों आरोपियों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि दावत के दौरान शराब के नशे में पैर से थाली लगने की बात साथियों को नागवार लगी। इसी बात को लेकर साथियों ने लात-घूसों से मारकर डब्लू को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने बताया कि बीते 29 जुलाई की सुबह महेंद निवासी डब्लू गोंड का शव सोनवनी गांव स्थित ट्यूबवेल के पास झाड़ी में मिला था। इस मामले में मृतक के भाई मुंशी प्रसाद ने दिलशाद खां, शंभू सिंह, घूरा यादव, प्रमोद राय उर्फ चिंटू के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसी क्रम में करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम करीब छह बजे ताजपुर रेलवे स्टेशन से करीमुद्दीनपुर थाने के सोनवानी निवासी प्रमोद राय उर्फ चिंटू, यही के शंभू सिंह और घूरा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 24 जुलाई को सरिया लेकर घर वापसी के दौरान डब्लू गोंड सोनवासी गांव स्थित शंभू सिंह के ट्यूबवेल पर रात नौ बजे पहुंचा। यहां पर मुर्गा-बाटी बना था। वह दिलशाद खां, शंभू सिंह, घूरा यादव और प्रमोद राय उर्फ चिंटू के साथ शराब का सेवन किया। इसी दौरान नशे में धुत डब्लू का पैर चिंटू की थाली में पड़ गया। इस बात को लेकर उसकी डब्लू से कहासुनी होने लगी। इसी बीच चिंटू, शंभू और घूरा यादव ने उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। नशे में घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को छिपाने के नीयत से साथियों ने उसे ट्यूबवेल स्थित झाड़ी में फेंक दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष सुधाकर राय, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार गिरी, सुरेशप्रताप सिंह, कांस्टेबल कन्हैया राय और राजेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें