फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधागर पुल के पास स्थित काली माता स्थान पर शनिवार को बाइक की टक्कर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर घटनास्थल पर खड़ी बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

सिधागर गांव निवासी मनरख प्रजापति (70) शनिवार को अपने खेत से लौट रहे थे। जैसे ही वह कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर पहुंचे, लघुशंका के लिए सड़क किनारे चले गए। इसी बीच सिधागर गांव से आ रहे बाइक सवार दो युवक पान थूकने के लिए झुके, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मनरख प्रजापति से टकरा गई। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही घटनास्थल पर खड़ी बाइक कब्जे में ले ली। मृतक के पुत्र राजेंद्र प्रजापति ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें