फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के टोड़ार गांव के पास कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर स्थित पुलिया के सामने गुरुवार को दिन में कार की टक्कर से एक बालिका की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत कार और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिधउत गांव निवासी गोपीचंद्र चौहान एवं उनके घर की महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान प्यास लगने पर स्व. रामवीर चौहान की पुत्री नीतू (08) को महिलाओं ने पानी लाने के भेज दिया। नीतू पानी लेकर दिन में करीब 11 बजे जैसे ही कासिमाबाद-मऊ पर स्थित टोडार गांव के पास सामने पुलिया के पास पहुंची कि मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी खेत में रोपाई कर रहे महिलाओं-पुरुषों के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तत्काल लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित कार और शव को कब्जे में ले लिया। घटना से मृतका का घर कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। महिलाएं बिलखते हुए बार-बार अपने को इस बात के लिए कोस रही थी कि उन्होंने पानी लाने के लिए नीतू को क्यों भेजा। मां पुष्पा देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उसे सांत्वना देने वाले लोगों की आंखे भी छलछला जा रही थी। मालूम हो कि नीतू के पिता रामवीर चौहान का कई वर्ष पहले हो गया था। नीतू दो भाई और दो बहन है। वह तीसरे नंबर थी। भाई लखंदर चौहान (13), पंकज चौहान (10) और वंदना (06) है। इस घटना से गांववासियों में शोक की चादर तन गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतका के चाचा गोपीचंद चौहान की तहरीर पर कार चालक नोनहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी नौसाद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें