फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार की रात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की। नवली पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने पल्सर सवार तीन अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता उतरौली पुलिया के पास मिली, जब वह पुलिस से बचने के लिए भाग रहे थे। उनके पास से एक चोरी की बाइक, तीन तमंचा और कई कारतूस बरामद हुआ है। सभी को संबेधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

जमानिया सीओ कुलभूषण ओझा के नेतृत्व में पूरे सर्किल में बुधवार की रात जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। इसके तहत रेवतीपुर पुलिस ने बुुधवार की रात नवली पेट्रोल टंकी के समीप देर रात वाहन चेकिंग करते समय एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने पर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े जाने वालों में अनुज कुमार सिंह ग्राम बयासी थाना दुबहर, बलकिया के पास से एक तमंचा तथा तीन कारतूस, रविरंजन ग्राम कुकड़ा जिला बक्सर (बिहार) के पास से एक तमंचा और एक कारतूस और तीसरे बीकू कुमार यादव ग्राम चक्की थाना बरहमपुर जिला बक्सर बिहार के पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा कायम कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। सभी को सीओ कूलभुषण ओझा ने गुुरुवार को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए मामले का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई बाइक चोरी की है। यह गैंग बड़े वाहनों की छिनैती और लूट को अंजाम देता है। गैंग के सदस्यों ने बाइक का नंबर प्लेट तक बदल दिया था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हरे कृष्णलाल मिश्र, हेड कांस्टेबल सुरेशचंद्र सरोज, सिपाही रंजीत कुमार, रविशंकर चौधरी, चंद्रप्रकाश तथा मनीष कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें