फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनराम बाबा के पोखरे में युवक के डुबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर बहन की शादी में शरीक होने आया एक युवक की चैनराम बाबा समाधि स्थल पर स्थित पोखरे में नहाते समय बृहस्पतिवार को डूब गया। इससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के अखार गांव निवासी संदीप गिरी (18) पुत्र रामचन्द्र गिरी की बहन गुडि़या की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के पठखौली निवासी मनोज गिरी पुत्र रामअवध गिरी से चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर गुरुवार को होनी थी। लड़की की शादी के लिए लड़की के मामा मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन के मठिया से सभी लोग चैनराम बाबा समाधि स्थल पर आये हुए थे। शादी के बाद बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। इसी बीच संदीप चैनराम बाबा समाधि स्थल स्थित पोखरे में नहाने चला गया। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। लड़के की डूबने की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला। इस दौरान दोनों परिवारों में खुशी की जगह मातम छा गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें