फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग एनएच-97 (24) पर हेतिमपुर गांव स्थित संत मेरीज स्कूल के पास शनिवार को दिन में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में जहां पति की मौके पर मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के घरोहिया सर्वदेव सिंह कुशवाहा (65) अपनी पत्नी सावित्री देवी (60) को उपचार के लिए बाइक से लेकर हेतिमपुर गांव जा रहा था। निजी चिकित्सालय के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। सर में गंभीर चोट लगने से जहां पति की मौके पर ही मौत हो गई। वही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ से दौड़ पड़े। लोगों को आते देख चालक ट्रक सहित वहां से फरार हो गया। कुछ दूर जाने पर बड़ेसर गांव के पास ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। लोग घायल महिला को प्राइवेट अस्पताल में ले गए और पुलिस सहित घायल के परिवार वालों को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के छोटे भाई अमरनाथ सिंह कुशवाहा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें