फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की जद में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुर मंडी समिति के मुख्य गेट के पास बुधवार को दिन में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पल्लेदार की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा और चालक की गिरफ्तार की मांग को लेकर यूसुफपुर-कासिमाबाद मार्ग पर घटना स्थल के पास जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर एक घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

चकमुकरी बरेजपुर निवासी मुरारी बिंद (45) यूसुफपुर मंडी में पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की सुबह मुरारी अपने बेटे मनीष बिंद (17) के साथ बाइक से युसूफपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी के पास अपनी बड़ी बेटी पिंकी की शादी का मुुहूर्त निकलवाने के लिए गया था। यहां से वापस लौटते वक्त दिन में करीब 12 बजे यूसुफपुर मंडी समिति के गेट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा तब हुआ जब पिकअप किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहा था। घटना में पिता-पुत्र बाइक सहित गिर पड़े। मुरारी बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार पिता-पुत्र हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल मनीष को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के गांव चकमुकुरी बरेजपुर के कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यूसुफपुर-कासिमाबाद मार्ग पर मंडी के सामने शव को रख कर जाम लगा दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी रमेश यादव, कोतवाल विमल कुमार मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी ने आर्थिक सहायता और फरार चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें