फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जखनिया(गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मदरा गांव के पास सोमवार को साइकिल से स्कूल जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बरिया गांव निवासी गुड्डू कुशवाहा की पुत्री गुड़िया (10) सर्वोदय इंटर कालेज के कक्षा 9 की छात्रा थी। रोज की तरह वह अपने साइकिल से विद्यालय जा रही थी। जैसे ही वह मदरा गांव के पास पहुंची असंतुलित होकर साइकिल सहित गिर गई। इससे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बृजेश कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा कर तलाश शुरू कर दी गई है। इधर की घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक त्रिवेणी राम भी थाने पर पहुंच गए। सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें