फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफकी गला घोंटकर हत्या

Mon, 13 Nov 2017 10:03 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कुड़वार नाका इलाके में कीमती पत्थरों के नग व्यवसायी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह फांसी के फंदे के सहारे उसका शव बेड पर बैठने की हालत में पाया गया। सूचना के बाद पहुंचे व्यवसायी के ससुरालीजनों का परिवारीजनों से अर्थी उठाते समय विवाद भी हुआ। युवक के ससुरालीजनों ने परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी है। वहीं, परिवारीजन घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के कुड़वार नाका निवासी विवेक उर्फ बबलू (25) पुत्र राजेंद्र जौहरी का शव सोमवार की सुबह फांसी के फंदे के सहारे बेड पर बैठने की अवस्था में मिला। सोमवार की सुबह विवेक के परिवारीजनों ने खुदकुशी की बात कहते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ विवेक के ससुराल रुदौली जिला फैजाबाद से पहुंचे पवन कुमार गुप्ता आदि ने हत्या की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

देर शाम जब पोस्टमॉर्टम हाउस से शव घर पहुंचा तो विवेक के ससुराल वालों और विवेक के परिवारीजनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। घर पर मौजूद दोनों पक्षों के लोगों ने किसी तरह से स्थिति संभाली। विवेक की अर्थी जैसे उठी फिर दोनों परिवार भिड़ गए। किसी तरह से विवेक की अर्थी अंतिम संस्कार के लिए रवाना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें